फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's Alisha said, Uncle, we are in the metro station, you all pray

बांदा की अलीशा बोली, अंकल, हम मेट्रो स्टेशन में हैं, आप सब दुआ करें

Fri, 25 Feb 2022 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Banda's Alisha said, Uncle, we are in the metro station, you all pray
कीव में मेट्रो रेलवे स्टेशन में फंसी अलीशा मंसूरी। - फोटो : BANDA
बांदा। अंकल! आदाब, मैं इस वक्त कीव में मेट्रो रेलवे स्टेशन पर हूं। यहां की मिलिट्री हम लोगों को बंकरनुमा मेट्रो स्टेशन पर ले आई है। बार-बार शहर में सायरन बज रहे हैं। रुक-रुककर धमाकों की आवाज आ रही है। सड़कें खाली हैं। किसी को निकलने नहीं दिया जा रहा। आप सब दुआ करें। मेरे साथ कई अन्य भारतीय छात्र-छात्राएं भी यहां परेशान हैं।’
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर शहर के छावनी निवासी अजीज मंसूरी की यह बातचीत अपनी सगी भतीजी अलीशा मंसूरी से फोन पर हुई। अलीशा यूक्रेन के कीव शहर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह चार माह पहले ही नवंबर 2021 में वहां पहुंची है और दाखिला लिया है।
विज्ञापन

अलीशा ने शुक्रवार को मैसेज भी भेजा। इसमें उसने बताया कि उसके साथ कई भारतीय छात्र अत्यंत कठिनाई में हैं। अलीशा ने भारत सरकार से निवेदन किया है कि उसे और उसके साथ फंसे भारतीयों को यूक्रेन से निकालकर अपने वतन पहुंचाने में मदद करे। उधर, यहां अलीशा के घर में पिता रफीक मंसूरी और परिवार के सभी लोग उसकी खैर-खैरियत और सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बांदा जनपद का एक और युवा यूक्रेन के युद्ध में फंस गया है। बिसंडा कस्बा के किराना व्यवसायी नरेशचंद्र गुप्ता का बेटा नीरज गुप्ता यूक्रेन के यीवानों फ्राकिवस्क शहर में नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रहा है। उसने जुलाई 2018 में दाखिला लिया था। उसका यह आखिरी साल है।
पिछले जून में घर आया था। अगस्त में वापस गया था। अब युद्ध छिड़ने के बाद घर के लोग फेसबुक और वीडियो कॉलिंग से लगातार उसकी पल-पल की खबर ले रहे हैं, लेकिन नेटवर्क अक्सर आड़े आ रहा है। मां सुनीता ने बताया कि 28 फरवरी को नीरज को यहां घर आना था। फ्लाइट का टिकट बुक कर लिया था।

लेकिन फ्लाइट रद्द हो जाने से वह वहां फंसा है। नीरज के माता-पिता और पूरा परिवार रात-दिन पूजापाठ कर बेटे की सलामती की प्रार्थनाएं कर रहे हैं। रिश्तेदार और पड़ोसी भी उसकी कुशलक्षेम पूछने घर आ रहे हैं। नीरज के साथ विधूना (औरैया) निवासी शिव प्रताप सिंह चौहान भी एमबीबीएस का छात्र है। वह भी वहां फंसा है।

यूक्रेन में फंसा नीरज गुप्ता।

यूक्रेन में फंसा नीरज गुप्ता। - फोटो : BANDA

बेटे की फोटो के साथ सलामती की दुआ कर रहे नीरज के माता-पिता।

बेटे की फोटो के साथ सलामती की दुआ कर रहे नीरज के माता-पिता। - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed