{"_id":"6377cab4c244202b3f551c36","slug":"banda-resolved-to-fight-for-the-rights-of-the-underprivileged-in-chaupal-banda-news-knp7290298199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में वंचित लोगों के हक की लड़ाई का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में वंचित लोगों के हक की लड़ाई का लिया संकल्प
विज्ञापन
फोटो- 18 बीएनडीपी-17
- फोटो : BANDA
अतर्रा। चिंगारी चौपाल कार्यक्रम में आधा सैकड़ा से ज्यादा न्याय मिलने से वंचित लोगों को उनके हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प संगठन के पदाधिकारियों लिया।
कस्बे के नरैनी रोड पर स्थित विद्याधाम समिति प्रांगण में आयोजन हुआ। बांदा बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू व टाटा इंस्टीट्यूट मुंबई के प्रोफेसर देवकी रहे। समिति के सचिव राजा भैया ने कहा वंचित समुदाय का कोई मंच नहीं होता, वह न्याय के लिए दर-दर भटकता रहता है।
चिंगारी चौपाल एक ऐसा मंच है जहां अपने हक एवं अधिकार के लिए एक साथ एक मंच में लोग आकर अपनी आवाज को बुलंद करने का काम करते हैं। बताया चौपाल का आयोजन प्रत्येक माह होता है।
अशोक त्रिपाठी जीतू ने कहा चिंगारी संगठन के जो केस आएंगे उनके लिए वह निशुल्क उनके निशुल्क पैरवी करेंगे। पुष्पेंद्र भाई, श्रमिक भारती कानपुर के निदेशक राकेश पांडेय, मलेशिया से आए हुए यशवंत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
अतर्रा महाविद्यालय के प्रवक्ता राममूर्ति पांडेय, राजाबाबू बाजपेई, लोक मंच संचालक मुबीना, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी समेत अन्य रहे।