फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Rakshabandhan tied on brother's wrist, prayed for prayers, festival of Rakshabandhan celebrated with enthusiasm in the city

बांदा: भाई की कलाई पर बांधा रक्षा कवच, मांगी दुआएं, शहर में उत्साह के साथ मना रक्षाबंधन का त्योहार

Sat, 13 Aug 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Banda: Rakshabandhan tied on brother's wrist, prayed for prayers, festival of Rakshabandhan celebrated with enthusiasm in the city
बांदा। रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की आरती उतारी, तिलक कर राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। भाइयों के लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। उधर, कजली का त्योहार भी मनाया गया। महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ नदी तालाबों में पहुंचकर कजली खोटी।
विज्ञापन

शहर की सजी संवरी बहनें गाजेबाजे के साथ सुबह केन नदी, छाबी तालाब पहुंची और कजली खोटी। उधर, शाम को नवाब टैंक में मेला लगा। यहां आसपास के गांवों की बहनें कजली खोटने के लिए बैलगाड़ी, ट्रैक्टर आदि साधनों से पहुंचीं। मेले का आनंद उठाया। दूसरे दिन भी बहनों ने बंदी भाईयों को राखी बाधी।
विज्ञापन

बसों में उमड़ी भीड़, बहनों को करना पड़ा इंतजार
बांदा। रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। रिमझिम फुहारों के बीच महिलाएं बस का इंतजार करती रहीं। रोडवेज प्रशासन ने महिलाओं की भीड़ को देखते हुए फतेहपुर, महोबा, प्रयागराज व कानपुर जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए। स्टेशन इंचार्ज प्यारे का कहना है कि बहनों की वापसी से भीड़ बढ़ी है। इस वजह से महिलाओं को दो से ढाई घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड पर पानी की व्यवस्था नहीं होने से गर्मी में लोग हलाकान रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed