{"_id":"630fa49f5932b90e5f7baa57","slug":"banda-raid-in-barracks-of-former-mla-and-mafia-mukhtar-vijay-and-brijesh-banda-news-knp7156913128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार, विजय व बृजेश की बैरकों में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार, विजय व बृजेश की बैरकों में छापेमारी
विज्ञापन
महिला जेल का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम अनुराग पटेल व एसपी अभिनंदन और जेल अधिकारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। डीएम अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सिटी राकेश सिंह बुधवार को पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे। अफसरों ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक विजय सिंह, पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति की बैरकों समेत अन्य बंदियों की बैरकों की सघन तलाशी ली।
बैरक की छत, शौचालय, अस्पताल, पाकशाला को भी देखा। करीब दो घंटे की तलाशी में अफसरों को कोई भी आपत्तिजनक वस्तुएं नहीं मिलीं। इसके बाद जेल परिसर स्थित महिला बैरक की जांच की। महिला सिपाहियों ने बंदियों की बैरक और सामान की तलाशी ली।
डीएम ने बंदियों से भोजन, साफ-सफाई आदि की जानकारी ली। अधिकारियों को हिदायत दी कि शासन और मैनुअल के अनुसार निर्धारित सभी कार्रवाइयों को समय से पूरा करें। गेट पर तलाशी ली जाए। असामान्य व अवांछित सामान जेल में नहीं पहुंचना चाहिए। इसके अलावा अफसरों ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि मुलाकातों पर विशेष नजर रखी जाए। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना पुलिस को दी जाए। एसपी ने बताया कि जेल में सघन तलाशी ली गई। लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
उधर, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भगवान गुप्ता ने जेल का मासिक निरीक्षण किया। पाकशाला, अस्पताल आदि की व्यवस्थाएं देखी। बंदियों से उनकी समस्याएं जानीं। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एजीसेएम प्रथम नदीम अनवर ने भी जेल का निरीक्षण किया। प्रभारी कारागार अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह सहित जेल अधिकारी मौजूद रहे।