{"_id":"62daf1bd9b5cea47816ecf41","slug":"banda-public-uproar-at-the-substation-the-employees-were-driven-away-electricity-was-running-for-six-to-seven-hours-in-many-localities-angry-people-stopped-the-supply-of-the-entire-city-banda-news-knp708961388","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : सबस्टेशन पर पब्लिक का हंगामा, कर्मचारियों को खदेड़ा, कई मोहल्लों में छह से सात घंटे गुल रही बिजली, आक्रोशित लोगों ने पूरे शहर की बंद कराई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : सबस्टेशन पर पब्लिक का हंगामा, कर्मचारियों को खदेड़ा, कई मोहल्लों में छह से सात घंटे गुल रही बिजली, आक्रोशित लोगों ने पूरे शहर की बंद कराई आपूर्ति
विज्ञापन
बांदा। पीली कोठी सब स्टेशन में गुरुवार की शाम चार बजे टेलीफोन व शाम पांच बजे महेश्वरी देवी फीडर की मशीनें फुंक गईं। इससे रात 10 बजे तक 18 से 20 मोहल्लों की बिजली ठप रही। चार घंटे तक बिजली न आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
आक्रोशित लोगों ने पीली कोठी सब स्टेशन पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों को खदेड़ दिया और पूरे शहर की बिजली बंद कर दी। मामला बढ़ता देख कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कर्मचारियों को फिर से सबस्टेशन भेजकर शहर के अन्य फीडरों की बिजली आपूर्ति चालू कराई। बाकी फीडरों में मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया।
24 घंटे में तीन फीडरों की फुंकीं मशीनें
- गुरुवार की शाम 4 बजे टेलीफोन टावर फीडर की मशीन फुंक गई। इससे मोहल्ला मर्दननाका, सब्जी मंडी, मयूर टाकीज, खाईपार, अलीगज (सेठ जी का बाड़ा) आदि की बिजली रात 10 बजे तक प्रभावित रही।
विज्ञापन
- गुरुवार की शाम 5 बजे महेश्वरी देवी फीडर की मशीन फुंक गई। इससे मोहल्ला चौक बाजार, रामलीला रोड, बलखंडी नाका, कटरा, अर्दली बाजार, किरन कालेज आदि की बिजली रात 10.30 बजे तक प्रभावित रही।
- शुक्रवार की सुबह 10 बजे स्टेशन रोड फीडर की मशीन फुंक गई। इससे मोहल्ला स्टेशन रोड, पीली कोठी, बाकरगंज, अमर टाकीज रोड, बाबूलाल चौराहा, छावनी की बिजली दोपहर तीन बजे तक बंद रही।
13 स्थानों पर टूटीं लाइनें, ठप रही बिजली
गुरुवार को शाम सात बजे पीली कोठी के पास 33 केवी की मुख्य लाइन टूट गई। इससे आधे शहर की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे प्रभावित रही। इसी प्रकार पुलिस लाइन, अतर्रा चुंगी चौकी, खाईपार, बिजली खेड़ा, निम्नीपार, छोटी बाजार में बिजली के तार टूटने से दर्जनों मोहल्लों की बिजली आपूर्ति तीन से पांच घंटे तक ठप रही।
वर्जन -
ओवरलोड और बारिश की वजह से मशीनें फुंक रही हैं। तेज हवा की वजह से कई जगह तार भी टूटे हैं। बारिश के कारण मरम्मत में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। बारिश बंद होते ही ठीक कराया जाता है। - शत्रुघ्न चौहान, अवर अभियंता, सब स्टेशन पीली कोठी, बांदा
मेडिकल कॉलेज में छह मरीजों के नहीं हुए ऑपरेशन
बांदा। मेडिकल कॉलेज में बिजली नहीं होने से कान, नाक और गले से संबंधित छह मरीजों के शुक्रवार को ऑपरेशन नहीं हो सके। अब इन्हें करीब एक महीने बाद का समय दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार दोपहर एक बजे तक 14 घंटे बिजली गुल रही। वहीं, जिला अस्पताल में गुरुवार रात 11 से शुक्रवार सुबह चार बजे तक बिजली नहीं रही। यहां डॉक्टरों ने मोबाइल की रोशनी में मरीजों के पर्चे लिखे। (संवाद)
तीन घंटे गुल रही बत्ती, विधायक ने ठीक कराई लाइन
बांदा। शहर सहित मेडिकल कॉलेज की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को भी बाधित रही। बूटा कुआं, मर्दन नाका, चौक बाजार, स्टेशन रोड और गरैली कोठी में सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली गुल रही। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विद्युत अधिकारियों के साथ 8 किलोमीटर की पेट्रोलिंग कर टूटी लाइनों को ठीक कराया। 229 केवीए से निकली मेडिकल कॉलेज व पीली कोठी सब स्टेशन की 33 केवीए लाइन चेक कराई। अधिशासी अभियंता अनिल दुबे, एसडीओ शत्रुघ्न चौहान, अवर अभियंता रविकांत अनुरागी, रजनीश कुमार, विवेक सिंह, ठेकेदार सचिन मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)