फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Priyanshi's selection in Lucknow and Cash's Saifai hostel, young player Priyanshi was selected for the first time in hockey from the district

बांदा: प्रियांशी का लखनऊ व कैश का सैफई छात्रावास में चयन

Sat, 13 Aug 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Banda: Priyanshi's selection in Lucknow and Cash's Saifai hostel, young player Priyanshi was selected for the first time in hockey from the district
बांदा। पहली बार जिले से युवा हाकी खिलाड़ी प्रियांशी का खेल छात्रावास लखनऊ के लिए चयन किया गया है। इस पर खिलाड़ियों में खुशी जाहिर की है। उधर, युवा वर्ग से कैश शाह का सैफई के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

शहर के स्वराज कालोनी की रहने वाली मध्यम परिवार की 12 साल की प्रियांशी यादव ने गुल्ली डंडा से खेल शुरू किया। तीन साल से वह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाकी खेल रही है। कोच शाहिदवली खान के अथक प्रयास व प्रियांशी की मेहनत रंग लाई। जनपद से पहली हाकी खिलाड़ी के रूप में उसका खेल छात्रावास लखनऊ के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

प्रियांशी का कहना है कि वह हॉकी के क्षेत्र में बुंदेलखंड का प्रदेश व देश में नाम रोशन करना चाहती है। साथ ही उसने कोच की मेहनत का आभार जताया। उधर, बालक वर्ग में हॉकी खिलाड़ी कैश शाह का मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज सैफई के लिए चयन किया गया। इधर, जनपद से पहली बार हाकी के लिए प्रियांशी का छात्रावास लखनऊ के लिए चयन होने पर खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की। दोनों चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच शाहिद वली, रईस अहमद, सीनियर खिलाड़ी अंकित, पलक धुरिया, शगुन मिश्रा, वासिफ जमा खां, प्रकाश साहू, नीलू द्विवेदी, सैयद अहमद, मगरबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed