फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Praspa Youth Cell's demonstration

प्रसपा युवा प्रकोष्ठ का प्रदर्शन

Wed, 02 Nov 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Banda: Praspa Youth Cell's demonstration
प्रदर्शन करते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) युवा प्रकोष्ठ कार्यकर्ता। - फोटो : BANDA
बांदा। मुफ्त शिक्षा और बेरोजगारों को भत्ता देने सहित कई मुद्दों को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) युवा प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। अन्ना मवेशियों से निजात और बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को प्रसपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। अगुवाई जिला युवा संयोजक एजाज खां ने की। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बाढ़ से बड़ी संख्या में घर-गृहस्थी और फसलें बर्बाद हो गईं। शत-प्रतिशत मुआवजा नहीं मिला। किसान-मजदूरों के बच्चों को शिक्षा और शिक्षण सामग्री मुफ्त दी जाए। दैवी आपदा में बर्बाद हुए किसानों के कर्ज अदायगी पर रोक लगे।
विज्ञापन

इसके अलावा ज्ञापन में बेरोजगारी भत्ता, खरान नलकूप दुरुस्त कराने, समितियों से किसानों को खाद देने, अधिवक्ताओं को आयुष्मान, किसान सम्मान निधि व अन्य योजनाओं का लाभ, जर्जर सड़कों की मरम्मत, महंगाई पर अंकुश लगाने आदि मांगें भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी प्रसपा बैनर तले आंदोलन जारी रहेगा। आरिफ खां, प्रदेश महासचिव अवधेश गुप्ता, समर भारती, दिनेश लोहिया, छोटू यादव, मान सिंह यादव, धनेश सोनी, दिगंबर राजपूत, मोहम्मद उस्मान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed