फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Players performed well in the annual sports week

बांदा : वार्षिक खेलकूद सप्ताह में खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन

Wed, 16 Nov 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Banda: Players performed well in the annual sports week
विजेता टीम को शील्ड सौंपते संस्थापक प्रबंधक अरुण कुमार निगम आदि। - फोटो : BANDA
बांदा। वार्षिक खेलकूद सप्ताह में 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। विजेता और उप विजेता समेत अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। बालकों में आयुष सिंह और बालिकाओं में उम्मे चैंपियन रहे।
विज्ञापन

विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नरैनी रोड में आयोजित खेलकूद सप्ताह में प्राइमरी व जूनियर स्तर पर शूज रेस, लेमन रेस, वन लेग रेस, बुक बैलेंस, मेमोरी गेम भी हुए। 100 मीटर दौड़ बालिका में साक्षी यादव व बालक में रितुराज और 200 मीटर दौड़ बालक में प्रदीप कुमार व बालिका में नैंसी प्रथम रहीं। रिले रेस बालक में अग्नी हाउस व बालिका में आकाश हाउस टीम विजेता बनी। जेवलिन थ्रो में पलक ने पहला स्थान हासिल किया। शॉटपुट में रितुराज मिश्रा व डिस्कस थ्रो में आदित्य तिवारी ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में पांच सदस्य रहे।
विज्ञापन

माध्यमिक स्तर पर 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ सहित शाटपुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, हाउस रिले रेस आदि मुकाबले हुए। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर खेल मैदान तालियों से गूंजता रहा। चैंपियन खिलाड़ियों ने मशाल जलाकर शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद की शुरुआत संस्थापक चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने दीप जलाकर की। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से छात्र-छात्राओं में नए ऊर्जा का संचार होता है। जोश बढ़ता है और झिझक खत्म होती है। प्रधानाचार्य डॉ. संगीता लमगोड़ा और केसीएनआईटी निदेशक डॉ. अजीत सिंह व प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम आदि ने भी संबोधित किया। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed