{"_id":"6318e5755f4bd43ba5221db5","slug":"banda-overload-and-14-vehicles-seized-in-arrears-banda-news-knp716929749","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : ओवरलोड और बकाए में 14 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : ओवरलोड और बकाए में 14 वाहन सीज
विज्ञापन
बांदा। परिवहन अधिकारियों ने बुधवार को वाहनों की चेकिंग और ओवरलोडिंग आदि के विरुद्ध अभियान चलाकर लगभग दो दर्जन वाहनों का चालान किया। अभियान में बकायेदार व्यवसायिक वाहनों को भी सीज किया गया। ओवरलोडिंग में छह ट्रक सीज किए गए।
एआरटीओ (प्रवर्तन) शंकरजी सिंह के नेतृत्व में तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति के पास बुधवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में 14 मैजिक, आटो, टेंपो, बसों को सीज किया गया। इन सभी पर लगभग एक-एक लाख रुपया टैक्स बकाया है।
उधर, एआरटीओ सिंह और पीटीओ रामसुमेर यादव ने बबेरू में दो बसों को चेक कर ओवरलोडिंग में चालान किया। इनमें 32 यात्री अधिक मिले। इसी कड़ी में बालू से ओवरलोड तीन ट्रक कालूकुआं के पास और बीती रात छह ओवरलोड ट्रक सीज किए गए। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग और अन्य चेकिंग अभियान जारी रहेगा।