फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Open high tension line wire in CHC premises became the reason for the accident

बांदा : सीएचसी परिसर में खुले हाईटेंशन लाइन के तार बने हादसे का सबब

Tue, 20 Dec 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Banda: Open high tension line wire in CHC premises became the reason for the accident
फोटो 20 बीएनडीपी 07- सीएचसी नरैनी से गुजरे हाईटेंशन के खुले तार। संवाद - फोटो : BANDA
नरैनी (बांदा)। सीएचसी परिसर में हाईटेंशन लाइन के खुले तार कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं। मकरजाल की तरह फैले यह तार जानलेवा साबित हो रहे हैं। विभागीय कर्मियों ने केबिल तार डलवाए जाने की मांग की है। सीएचसी परिसर में प्रतिदिन लगभग दो सैकड़ा के बीच रोगी अपना इलाज कराने आते हैं। अस्पताल परिसर के अंदर डॉक्टर व कर्मचारियों के भी आवास हैं। जिसमें कई परिवार रहते हैं। बिजली विभाग द्वारा कस्बे में सभी जगह बंद केबिल डलवाई जा चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर एलटी लाइन के तार खुले होने से कभी भी हादसा हो सकता है। फिलहाल एलटी लाइन के तारों को दीवार में रस्सी से बांधा गया है। तार अस्पताल और कार्यालय के बीचोबीच गुजरी है।
विज्ञापन

कॉलोनी के अंदर रहने वाले कर्मचारियों ने बताया कि कई बार तार टूटकर गिर चुके हैं। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. जीवन प्रकाश ने बताया कि खुले तारों के विषय में वह बिजली विभाग के अफसरों को लिखित रूप से अवगत करा चुके हैं। अब तक इनके बदलने की कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed