फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: On the 14th day of marriage, the young man committed suicide by consuming poison.

बांदा : शादी के 14वें दिन युवक ने जहर खाकर दी जान

Thu, 07 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Banda: On the 14th day of marriage, the young man committed suicide by consuming poison.
Banda: On the 14th day of marriage, the young man committed suicide by consuming poison. - फोटो : BANDA
बांदा। शादी के 14वें दिन युवक ने जहर खाकर जान दे दी। घटना की वजह पति-पत्नी के बीच कहासुनी बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदवारी गांव की है। कल्लू के 22 वर्षीय पुत्र रामबाबू ने मंगलवार को दोपहर घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

उसके चाचा सदाशिव ने बताया कि रामबाबू की शादी पिछले माह 21 जून को बबेरू में भोला देवी के साथ हुई थी। इन दिनों भोला अपने मायके में है। बुधवार को रामबाबू को उसे लेने जाना था, लेकिन उससे पहले ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं। चाचा के मुताबिक किसी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो जाने रामबाबू ने आत्मघाती कदम उठा लिया। वह मुंबई में मजदूरी करता था। 16 जून को घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed