{"_id":"63485bd1372c6c1a1a26ece5","slug":"banda-not-a-single-accused-arrested-in-child-theft-case-banda-news-knp72311674","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी मामले में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी मामले में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन
मासूम को गोद में लिए मां गोमती वर्मा।
- फोटो : BANDA
बांदा। नवजात की चोरी और लखनऊ में रेलकर्मी के घर से बरामद होने के मामले में पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस का कहना है कि नामजद नर्स के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस उपाधीक्षक नरैनी प्रकरण की जांच कर रहे हैं। विवेचना में पैसों के लेन-देन की बात मिली तो नवजात के माता-पिता के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
घटना गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा गांव की है। गोमती वर्मा पत्नी दद्दू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 2 अक्तूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे महुआ पीएचसी में बच्चे को जन्म दिया। यहां तैनात नर्स पुष्पा सचान ने दूसरे दिन बच्चे को बीमार बताया और आईसीयू में रखने की बात कहकर अपने किराये के घर शहर में स्थित शुकुलकुआं ले आई। तीसरे दिन बच्चा ले जाने के लिए कहा।
उसने विश्वास में बच्चा दे दिया। पांच अक्तूबर को जब वह पति दद्दू के साथ नर्स के घर पहुंची तो बच्चा नहीं था। आरोप लगाया कि नर्स ने बच्चा देने से मनाकर भगा दिया। पुलिस ने आरोपी नर्स पुष्पा सचान के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विवेचना नरैनी सीओ नितिन कुमार कर रहे हैं। घटना के करीब 12 दिन बीत गए। अब तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी। गिरवां थानाध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला का कहना है कि जांच की जा रही है। विवेचना में सौदेबाजी उजागर हुई तो बच्चे के माता-पिता के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

घटना के बारे में दद्दू वर्मा।- फोटो : BANDA