फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda news

बिना टिकट बस पकड़ी तो एआरएम भी नपेंगे

Wed, 12 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
banda news
बांदा। रोडवेज बसों में राजस्व चोरी की घटनाओं को क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूटधाम ने गंभीरता से लिया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों सहित यातायात निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह बसों की क्रॉस चेकिंग करें। चेतावनी दी है कि बिना टिकट यात्रियों वाली बस पकड़े जाने पर चालक व परिचालक सहित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात लखनऊ के चेकिंग दल ने महोबा डिपो की दिल्ली से महोबा आ रही बस को पनवाड़ी के पास 10 बिना टिकट यात्रियों के साथ पकड़ा। इसके पूर्व 28 दिसंबर को चेकिंग दल ने खैराडा गांव के पास महोबा डिपो की बस को 40 बिना टिकट यात्रियों के साथ पकड़ा था। पहली जनवरी को एआरएम महोबा हेमंत कुमार ने बांदा डिपो की बस को बबेरू के पास 48 बिना टिकट यात्रियों के साथ पकड़ा था। 9 जनवरी को लखनऊ के चेकिंग दल ने पुन: महोबा डिपो की बस को राठ के मदुआ गांव के पास 9 बिना टिकट यात्रियों वाली बस पकड़ी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने सभी एआरएम को निर्देश दिए हैं कि वह शासन के मानक के अनुसार बसों की क्रॉस चेकिंग करें। लखनऊ के चेकिंग दल द्वारा जिस डिपो की बस को बिना टिकट यात्री के साथ पकड़ा जाएगा वहां के चालक-परिचालक सहित यातायात निरीक्षक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed