फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: NDRF, SDRF camp in Fatehpur

बांदा : एनडीआरएफ, एसडीआरएफ ने फतेहपुर में डाला डेरा

Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Banda: NDRF, SDRF camp in Fatehpur
बचाव कार्य में लगी एनडीआरएफ टीम। - फोटो : BANDA
बांदा। दो दिन तक मरका कस्बे में यमुना नदी किनारे डेरा डाले एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की छह टीमों के 60 सदस्यों ने शनिवार को पाला बदल दिया। फतेहपुर की सीमा पर लापता लोगों के शव मिलने पर टीम ने वहां डेरा डाल दिया है। प्रशासन के दावों के मुताबिक टीमें अब चार लापता लोगों की खोजबीन में जुटी हैं।
विज्ञापन

यमुना में नाव पलटने की घटना के बाद बहकर लापता हो गए लोगों को दो दिन तक ढूंढ न पाने पर टीमों और अधिकारियों को खरी खोटी सुननी पड़ी थी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री रामकेश निषाद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी खोजबीन की प्रगति पर असंतोष जताया था।
विज्ञापन

इसी के बाद खोजबीन में और तेजी आ गई थी। शनिवार को सुबह फतेहपुर सीमा पर शव मिलने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें वहां पहुंच गईं। बताया गया कि अभी तक सभी टीमें करीब 12 किलोमीटर दायरे में लापता लोगों की खोजबीन में जुटी थीं। अब तीन किलोमीटर का दायरा और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद और बबेरू विधायक विशंभर सिंह की अगुवाई में सपा नेताओं का जत्था शनिवार को मरका पहुंचा। मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय करन यादव ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी हाईकमान को दी जा रही है।

सपा के आफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर भी घटना से जुड़ी जानकारी पोस्ट की जा रही हैं। इसी का नतीजा है सरकार के तीन-तीन मंत्री घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, निर्भय सिंह पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed