{"_id":"61b489fec44c0e2e7974e8c3","slug":"banda-mp-police-registered-an-fir-in-the-matter-of-cows-cows-were-left-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: एमपी पुलिस ने गायों के मामले में दर्ज की एफआईआर, घाटी में छोड़े गए थे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: एमपी पुलिस ने गायों के मामले में दर्ज की एफआईआर, घाटी में छोड़े गए थे गोवंश
Sat, 11 Dec 2021 04:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Dec 2021 04:52 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की घाटी में छोड़ी गईं घायल गोवंश में दो की और मौत हो गई। पत्थरों में दबी इन गायों को क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर और गोसेवक वहां से नरैनी लाए थे। इनका यहां इलाज चल रहा था। इसी तरह 7 दिसंबर को विधायक एक और घायल गाय को लाए थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के जंगलों में गोवंश फेंके जाने के मामले में मध्य प्रदेश की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही हैं। जांच के बाद दोषियों के नाम शामिल किए जाएंगे।
चार दिसंबर की शाम नगर पंचायत की गौशाला से स्थानीय अधिकारियों ने 8-10 ट्रकों में गायो को भरकर सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पहाड़ी खेरा पन्ना के जंगलों में उतार कर फेंक आए थे। जिससे कई जानवरों की मृत्यु हो गई थी।
बाद में यहां के बृजपुर थानाध्यक्ष ने 18 मृत गायों का पोस्टमार्टम कराकर वहीं जंगल में अंतिम संस्कार कर दिया था। बृजपुर के थानाध्यक्ष बखत सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने अपने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 429, 221 व मध्य प्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बताया कि हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण सभी बिंदुओं पर गहनता के साथ मामले की जांच की जा रही है।