{"_id":"61afaa5c42eedb203d5b3bde","slug":"banda-more-then-one-crore-rupees-found-with-bullion-trader-traveling-in-mahakaushal-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: महाकौशल एक्सप्रेस में सफर कर रहे सराफा व्यापारी के पास मिले 1.05 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: महाकौशल एक्सप्रेस में सफर कर रहे सराफा व्यापारी के पास मिले 1.05 करोड़ रुपये
Wed, 08 Dec 2021 12:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:09 AM IST
सार
आयकर टीम ने देर शाम कानपुर कार्यालय से आदेश मिलने पर नकदी को जब्त कर व्यापारी को हिरासत में ले लिया। बांदा के शंकर नगर निवासी विनय कुमार सोनी पुत्र मोतीलाल सोनी सराफा व्यापारी हैं।
विज्ञापन
एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया व्यापारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार रात महाकौशल एक्सप्रेस के एस वन कोच में सवार बांदा निवासी एक व्यापारी को एक करोड़ पांच लाख चौसठ हजार रुपये की नकदी के साथ पकड़ लिया। व्यापारी दो पिट्ठू बैगों में दो हजार और पांच सौ के नोटों की गड्डियां रखकर ले जा रहा था। व्यापारी नकदी से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका।
आरपीएफ की सूचना पर थाने पहुंची आयकर विभाग की टीम व्यापारी से दिन भर पूछताछ करती रही। आयकर टीम ने देर शाम कानपुर कार्यालय से आदेश मिलने पर नकदी को जब्त कर व्यापारी को हिरासत में ले लिया। बांदा के शंकर नगर निवासी विनय कुमार सोनी पुत्र मोतीलाल सोनी सराफा व्यापारी हैं। वह व्यापार के सिलसिले में अक्सर ग्वालियर, इंदौर व अन्य शहरों में जाते रहते हैं।
मंगलवार रात वह महाकौशल एक्सप्रेस के एस वन कोच में बांदा से ग्वालियर के लिए सफर कर रहे थे। उनका टिकट वेटिंग में था। इस कारण वह कोच के दरवाजे के पास ही टीटीई की सात नंबर सीट पर बैठे थे। उन्होंने अपने साथ अपने हेल्पर का भी टिकट बनवा रखा था, लेकिन वह साथ नहीं आया। ट्रेन के झांसी आने के पूर्व आरपीएफ क्राइम ब्रांच टीम के निरीक्षक एसएन पाटीदार को सूचना मिली कि महाकौशल एक्सप्रेस के एस वन कोच में सवार एक व्यक्ति भारी नकदी के साथ सफर कर रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन के रात 3.30 बजे झांसी स्टेशन आने पर क्राइम ब्रांच के साथ आरपीएफ थाना स्टेशन व जीआरपी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। व्यापारी देखने में बेहद साधारण दिखाई दे रहा था। इस कारण आरपीएफ काफी देर तक संशय में बनी रही कि वह पूछताछ करे कि नहीं। लेकिन जब व्यापारी के बर्थ के नीचे रखे उनके दो पिट्ठू बैगों की खोलकर देखा गया तो सभी अवाक रह गए।
बैगों में दो हजार व पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डियां ठसाठस भरी थी। व्यापारी को थाने लाया गया। गिनती करने पर बैगों में एक करोड़ पांच लाख चौसठ हजार रुपये रखे पाए गए। आरपीएफ की सूचना पर आयकर विभाग के सहायक निदेशक (जांच) डीएम पानवलकर, निरीक्षक प्रदीप सिंह व कार्यालय अधीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंच