{"_id":"60b4a2648ebc3e34fb488de3","slug":"banda-morang-mine-crime-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: मौरंग खदान में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, एक कर्मचारी को लगी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: मौरंग खदान में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, एक कर्मचारी को लगी गोली, गंभीर
Mon, 31 May 2021 02:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 May 2021 02:20 PM IST
सार
बांदा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मौरंग खदान में आपसी विवाद के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां के मौरंग खदान में आपसी विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक के दाहिने पैर में गोली लगने से वह लहूलुहान हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि पैलानी थाना क्षेत्र के मौरंग खदान में किसी बात को लेकर खदान के कर्मचारियों में आपसी विवाद हो गया। विवाद में किसी ने अवैध तमंचे से फायर झोंक दिया।
गोली लगने से एक युवक लहुलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। कर्मचारियों ने बताया कि खदान में किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी और भाग निकले। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।