फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Medical College now in the name of Rani Durgavati

बांदा मेडिकल कालेज अब रानी दुर्गावती के नाम से

Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banda Medical College now in the name of Rani Durgavati
Banda Medical College now in the name of Rani Durgavati - फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज बांदा स्थापना के पांच साल बाद अब नए नाम से जाना जाएगा। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कालेज का नामकरण कर दिया है। अब यह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के नाम से जाना जाएगा। नामकरण संबंधी यह शासनादेश शनिवार (13 नवंबर) को प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने जारी किया। इसमें कहा गया है कि शासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति और निर्माण बसपा सरकार में वर्ष 2009 में शुरू हुआ था। तत्कालीन मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने स्वीकृत कराया था। वर्ष 2016 में इसके लोकार्पण की रस्म तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी।
विज्ञापन

शहर के नरैनी रोड पर स्थित भव्य भवन में चल रहा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 400 सीटें स्वीकृत हैं। हाल ही में वर्तमान सरकार ने मेडिकल कालेज को एनॉटमी और फिजियोलॉजी में परास्नातक चिकित्सा शिक्षा की मात्र तीन सीटों की मंजूरी दे दी है। यह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से संबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed