{"_id":"62d995cc82dcb05cfa758336","slug":"banda-lightning-lost-three-more-seven-died-in-two-days-revenue-personnel-took-stock-banda-news-knp7087887167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : बिजली गिरने तीन और की जान गई, दो दिन में सात की हुई मौत, राजस्व कर्मियों ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : बिजली गिरने तीन और की जान गई, दो दिन में सात की हुई मौत, राजस्व कर्मियों ने लिया जायजा
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो किसान और छात्रा की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक किसान खेत में थे और छात्रा तालाब गई थी। राजस्व कर्मियों ने मौके पर जाकर जायजा लिया और आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। दो दिन में बिजली से मरने वालों की संख्या सात पहुंच गई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के बजरंग पुरवा में सीताराम प्रजापति (55) बुधवार की शाम खेत पर काम कर रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गई। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली से उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना भी इसी पुरवा में हुई। किसान सत्यनारायण (65) बुधवार की शाम खेत पर निराई कर रहे थे। तभी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। तीसरी घटना हमीरपुर जनपद और मौदहा थाना क्षेत्र के इचौली गांव में हुई। बल्देव प्रसाद की पुत्री आराधना (14) बुधवार को शाम तालाब में कपड़े धुलने गई थी, तभी बिजली की धमक से बेहोश हो गई। परिजन उसे बांदा जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी और 9वीं कक्षा की छात्रा थी।
एक अन्य घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के जमुनी पुरवा में बिजली से नरेंद्र (19) पुत्र विनोद गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।