{"_id":"5f3975be8ebc3e3cc2057195","slug":"banda-jail-shift-accused-of-mla-raju-pal-murder-banda-news-knp577111548","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक राजू पाल हत्याकांड का आरोपी बांदा जेल शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक राजू पाल हत्याकांड का आरोपी बांदा जेल शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बड़े माफिया, उनके गुर्गों और शॉर्प शूटरों को एक साथ एक ही जेल में न रखने की रणनीति पर अमल शुरू हो गया है। माफिया और कुख्यात बंदियों को एक साथ एक जेल में न रखकर तितर-बितर किया जा रहा है। इसी के तहत नैनी केंद्रीय जेल से विधायक राजू पाल हत्याकांड एक आरोपी व उम्रकैद सजायाफ्ता कैदी को बांदा जेल भेजा गया है। इसे इलाहाबाद के पूर्व सांसद अतीक अहमद का गुर्गा बताया गया है।
शासन के आदेश पर सेंट्रल जेल नैनी प्रयागराज में बंद रहे शार्प शूटर उम्रकैद सजायाफ्ता सलमान और फारूक को जिला कारागार कौशांबी भेजा गया है। इन्हीं के साथ उम्रकैदी अकरम को बांदा जिला जेल भेजा गया है। इन्हें प्रयागराज के विधायक राजू पाल हत्याकांड में भी आरोपी बताया गया है। अब बांदा जेल में खतरनाक बंदियों/कैदियों की संख्या लगभग छह हो गई है।
इनमें बांदा शहर की चर्चित पंजाब आर्मरी डकैती के आरोपी महाराष्ट्र के सुक्का पाशा उर्फ बादशाह और बनारस जेल से यहां भेजे गए विजय सिंह व नीलू सेंगर के अलावा उत्तराखंड में तीन पुलिस कर्मियों की हत्या में फांसी का सजायाफ्ता राजेंद्र रावत शामिल है। इसके अलावा बांदा के टॉइल्स व्यापारी नीलू गुप्ता के अपहरण मामले में भी आरोपी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चित्रकूट जिले में जेल चालू हो जाने के बाद पिछले वर्ष ददुआ-ठोकिया गिरोहों के कई कुख्यात बदमाशों समेत वहां के कई बंदियों को बांदा जेल से चित्रकूट स्थानांतरित कर दिया गया है। उधर, बांदा जेल अधीक्षक आरके सिंह का कहना है कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त है।