फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Imprisonment for two to three years for making illegal weapons

अवैध शस्त्र बनाने में दो को तीन साल कैद

Sun, 30 Oct 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Banda: Imprisonment for two to three years for making illegal weapons
बबेरू (संवाद)। घर में अवैध शस्त्र बनाने के 26 साल पुराने मामले में दो अभियुक्त का जुर्म साबित हो गया। जज ने दोनों को तीन-तीन वर्ष की कैद और एक-एक हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

कमासिन थाने के एसआई पुरुषोत्तम यादव ने टीम के साथ 23 सितंबर 1996 को कुमेढ़ा गांव के बगलन पुरवा के एक बाड़े से चंद्रपाल कुशवाहा और चुनवाद विश्वकर्मा को अवैध शस्त्र बनाते पकड़ा था। पुलिस ने बने व अधबने असलहे बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ आनंद ने दोषी पाए जाने पर चुनवाद पुत्र मुन्ना, चंद्रपाल पुत्र तुलसी को तीन-तीन साल की कैद व एक-एक हजार जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर आरोपियों को सात दिन की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। पैरवी अधिवक्ता संतोष यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed