फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Husband and in-laws allege kidnapping, dramatic incident of married woman jumping into Nawab's tank, handed over the woman found in Kanpur after 13 days

बांदा :पति और ससुरालियों ने लगाया अपहरण का आरोप, नवाब टैंक में विवाहिता के छलांग लगाने की घटना नाटकीय, 13 दिन बाद कानपुर में मिली महिला को परिजनों के सुपुर्द किया

Tue, 19 Jul 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Banda: Husband and in-laws allege kidnapping, dramatic incident of married woman jumping into Nawab's tank, handed over the woman found in Kanpur after 13 days
बांदा। नवाब टैंक में विवाहिता के छलांग लगाने की घटना नाटकीय निकली। 13 दिन बाद महिला कानपुर में मिली। उसे सीसामऊ थाना पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला ने एसपी को अर्जी देकर पति और ससुरालीजनों पर साजिश के तहत अपहरण कराने का आरोप लगाया है। अपहरणकर्ताओं पर शोषण किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव की सुनीता पुत्री मेवालाल ने एसपी को बताया कि तीन जुलाई को सुबह आवंती नगर लोधी कालोनी स्थित ससुराल से शौच के लिए निकली थी। तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और बोलेरो में बैठा लिया। नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर वह कमरे में थी। चार नकाबपोश और एक महिला भी कमरे में थे। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। 12 दिन तक उसका शारीरिक शोषण किया। 15 जुलाई को सुबह वह किसी तरह उनके चंगुल से निकल भागी और टेंपो से सीसामऊ थाना पहुंच गई। पुलिस ने उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उसने सुसाइड नोट कई दिन पहले लिखा था। वह पति के हाथ लग गया। उसने गलत इस्तेमाल कर उसका अपहरण करा दिया। तिंदवारी थाने में सूचना दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पति और ससुरालीजनों से जान का खतरा है। साथ ही उसने अपनी 8 माह की पुत्री को ससुरालीजनों से वापस दिलाने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed