फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Humidity increased diarrhea and fever patients

बांदा: उमस ने बढ़ाए डायरिया और बुखार के मरीज, ट्रामा सेंटर में उमड़ी भीड़

Mon, 01 Aug 2022 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 12:21 AM IST
सार

इन दिनों डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बारिश के मौसम में पाचन क्रिया कमजोर पड़ जाती है। इससे बचने के लिए लोग भारी व बासी भोजन न करें। शुद्ध पानी पीएं।

विज्ञापन
Banda: Humidity increased diarrhea and fever patients
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : BANDA

विस्तार

कभी बारिश तो कभी तेज धूप के बीच उमस ने मरीजों की संख्या में इजाफा कर दिया है। सबसे ज्यादा मरीज डायरिया और बुखार के हैं। पिछले 24 घंटे में डायरिया के दो सगे भाइयों समेत 18 और बुखार के 15 मरीज भर्ती हुए। बांदा जिला अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


रविवार को अवकाश होने से जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही। इस पर ट्रामा सेंटर में मरीजों की भीड़ रही। उल्टी-दस्त, पेट दर्द, बुखार और सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। रविवार को तिंदवारी निवासी जियालाल के पुत्र डायरिया के मरीज करन (7), अनुराग (3), शुतुरखाना निवासी रागिनी (6), खाईंपार निवासी नरेश (28), कांशीराम कालोनी निवासी संगम द्विवेदी (20), कटरा निवासी छेदीलाल (55), आवास विकास निवासी विक्रम (27), मवई बुजुर्ग निवासी राजरानी (40), गूलरनाका निवासी शादाब बेग (22), गड़रिया निवासी करुणा (28), पल्हरी निवासी विमला (28) आदि भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह बुखार से ग्रस्त भर्ती मरीजों में जमालपुर निवासी धीरेंद्र मिश्रा (36), रागौल निवासी गुड़िया (43), कांशीराम कालोनी निवासी सीमा (25) व खुशी (15), पिस्टा निवासी धीरेंद्र (25), आजाद नगर निवासी सुलोचना (24) आदि शामिल हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि नमी बढ़ने और उमस की वजह से डायरिया और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इनके रोजाना लगभग 25-30 मरीज ट्रामा सेंटर में भर्ती हो रहे हैं। बारिश के मौसम में पाचन क्रिया कमजोर पड़ जाती है। इससे बचने के लिए लोग भारी व बासी भोजन न करें। शुद्ध पानी पीएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed