{"_id":"231b7909bf1c79e39b0e9d07d71d2f95","slug":"banda-hostel-and-nauhai-won-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा हॉस्टल व नौहाई ने जीता फाइनल, सुनीता देवी स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा हॉस्टल व नौहाई ने जीता फाइनल, सुनीता देवी स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनीता देवी स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में शहरी क्षेत्र में बांदा हॉस्टल व ग्रामीण में नौहाई गांव की टीम विजेता बनी। खिलाड़ियों को शील्ड व पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
दो दिवसीय मैच के दूसरे दिन शनिवार को बांदा हॉस्टल ने गोयरा टीम को 25-23, 25-19 व 25-22 अंकों से हराया। ग्रामीण क्षेत्र में नौहाई ने लोहरा टीम को 25-17, 25-18 व 25-13 से पराजित किया। विधायक दलजीत सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर उद्घाटन किया। साथ ही विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को शाबासी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने भी खिलाड़ियों से परिचय लिया। वरिष्ठ खिलाड़ी शिवकुमार गुप्ता, पप्पू खां (गोयरा), प्राचार्य सुरेंद्र सिंह (इचौली) को पूर्व सांसद रामरतन शर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
सीओ नगर विनोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे लालू, प्रद्युम्न आजाद, डा.सुरेंद्र सिंह, रामस्वरूप सिंह, शिवनायक सिंह, रामलखन राजपूत, कपूर सिंह, राजाभइया मिश्र , जितेंद्र मिश्र, अशोक त्रिपाठी जीतू, रजनीश मोहन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
उधर, सुनीता देवी स्मृति में जल कल्याण केंद्र संस्थान, दुरेड़ी के नेत्र परीक्षण शिविर में 300 ग्रामीणों को दवाएं और चश्मे बांटे गए। मोतियाबिंद के चिह्नित 17 मरीजों को जिला अस्पताल भेजा है। डा.एसपी गुप्ता, मइयादीन सोनी, संस्था प्रबंधक संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।