फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Graduation's practical examinations started, the stir of admission in colleges increased

बांदा : स्नातक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू, महाविद्यालयों में बढ़ी प्रवेश की हलचल

Thu, 25 Aug 2022 04:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
Banda: Graduation's practical examinations started, the stir of admission in colleges increased
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीए अंतिम वर्ष के प्रवेश चल रहे हैं। उधर, बीए प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। इसके लिए महाविद्यालय परिसरों में छात्र-छात्राओं लंबी लाइनें लग रही हैं।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष में 500 सीटों में 300 सीटें भर गईं हैं। गुरुवार को यहां प्रवेश लेने वाली छात्राओं की लंबी लाइन लग रही हैं। वहीं, महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं भी शुरू गईं हैं। बीए प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की समाजशास्त्र विषय की मौखिक परीक्षा 26 अगस्त को होगी, जबकि शिक्षा शास्त्र की मौखिक परीक्षा 27 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

वहीं, पंडित जेएन कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक प्रवेश फार्म दिए जा रहे हैं। राजा देवी डिग्री कॉलेज में भी प्रवेश चल रहे हैं। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में बीकाम प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
छात्राओं को नोटिस बोर्ड पर जल्द प्रवेश लेने के लिए सूचित किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से बीए, बीएससी और एमए प्रथम वर्ष की मेरिट नहीं जारी की गई है। मेरिट जारी होते ही प्रवेश दिए जाएंगे। - डॉ. दीपाली, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed