{"_id":"62d84aa4cb823859081be8df","slug":"banda-forgery-seven-thousand-dead-and-ineligible-getting-old-age-pension-social-welfare-department-sent-letter-to-banks-to-stop-withdrawal-beneficiary-will-have-to-get-kyc-and-aadhaar-number-authentication-banda-news-knp7086136133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : फर्जीवाड़ा : सात हजार मृत व अपात्र पा रहे वृद्धावस्था पेंशन, समाज कल्याण विभाग ने निकासी रोकने के लिए बैंकों को भेजा पत्र, लाभार्थी को कराना होगा केवाईसी और आधार नंबर का प्रमाणीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : फर्जीवाड़ा : सात हजार मृत व अपात्र पा रहे वृद्धावस्था पेंशन, समाज कल्याण विभाग ने निकासी रोकने के लिए बैंकों को भेजा पत्र, लाभार्थी को कराना होगा केवाईसी और आधार नंबर का प्रमाणीकरण
विज्ञापन
बांदा। वृद्धावस्था पेंशन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। चित्रकूटधाम मंडल में सात हजार से अधिक मृतक और अपात्र पेंशन पा रहे हैं। सत्यापन में 6684 मृतक और 654 अपात्र पेंशनधारी पाए गए। हमीरपुर और महोबा में अभी पांच हजार से अधिक लाभार्थियों का सत्यापन अवशेष है। समाज कल्याण विभाग ने बुधवार को मृत व अपात्रों की पेंशन निकासी रोकने के लिए बैंकों को पत्र लिखा है।
चित्रकूटधाम मंडल में वृद्धावस्था पेंशनधारकों की संख्या 2 लाख 2 हजार 503 है। वर्ष 2021-22 में एक लाख 90 हजार 904 के खातों में पेंशन भेजी गई। सरकार के निर्देश पर जून माह में विभाग ने उप जिलाधिकारियों के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन का सत्यापन कराया। मंडल के चारों जनपदों बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट में सात हजार से अधिक पेंशनधारक अपात्र व मृत पाए गए। इन सभी के बैंक खातों में पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। इसका खुलासा होने पर विभाग हरकत में आ गया। सभी बैंकों को पत्र लिखकर पेंशनधारकों के खातों से तत्काल रुपये की निकासी रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ उनके खातों में भेजी गई पेंशन की रकम का ब्यौरा मांगा गया है, ताकि पेंशन की रिकवरी कराई जा सके।
केवाईसी व आधार नंबर का प्रमाणीकरण जरूरी
फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब पेंशनधानकों का केवाईसी व आधार प्रमाणीकरण होगा। शासन ने इस काम को 30 जुलाई तक पूरा करने के लिए कहा है। इसके बाद पेंशन की अगली किस्त जारी की जाएगी। अब तक 50 फीसदी ही पेंशनधानकों ने केवाईसी व आधार प्रमाणीकरण कराया है। ऐसे में 50 फीसदी पेंशनधारकों की पेंशन पर ब्रेक लग सकता है।
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल में वृद्धावस्था पेंशनधारकों की स्थिति
जनपद पेंशनर मृतक अपात्र
बांदा 68797 2236 32
चित्रकूट 42519 1261 380
हमीरपुर 48223 1669 65
महोबा 42964 1518 177
------------------------------------------------
योग- 2,02,503 6684 654
-----------------------------------------------
वर्जन
सत्यापन में जो अपात्र व मृत पाए गए हैं। उनके खातों से निकासी रोकने के लिए बैंकों को पत्र लिखा गया है। केवाईसी व आधार प्रमाणीकरण का काम चल रहा है, जो पेंशनर केवाईसी व आधार प्रमाणीकरण नहीं कराएगा। उसकी पेंशन स्वत: रुक जाएगी।
अचिंतमणि
उप निदेशक समाज कल्याण
चित्रकूटधाम मंडल, बांदा