{"_id":"62e0349ddb1942736b3e3bfe","slug":"banda-fix-the-arrangements-otherwise-be-ready-for-action-minister-of-state-inspected-the-district-hospital-on-monday-night-called-the-dm-furious-after-seeing-two-children-lying-on-a-bed-banda-news-knp709659889","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा :व्यवस्थाएं ठीक कर लो नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहो, राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल का सोमवार की रात किया निरीक्षण, एक बेड पर दो बच्चों को लेटा देख भड़के डीएम को किया फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा :व्यवस्थाएं ठीक कर लो नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहो, राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल का सोमवार की रात किया निरीक्षण, एक बेड पर दो बच्चों को लेटा देख भड़के डीएम को किया फोन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश के जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद सोमवार की देर रात जिला अस्पताल पहुंच गए। ट्रामा सेंटर में एक बेड पर दो बच्चों और अन्य अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई। सीएमएस से कहा कि व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लो या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहो।
ट्रामा सेंटर में भर्ती बिजली गिरने से झुलसे बच्चों समेत अन्य मरीजों के परिजनों से मुलाकात की। इलाज के बारे में जानकारी ली। बाहर से दवा मंगाने के बारे में भी पूछा। इस बीच सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र भी आ गए। एक बेड पर दो-दो बच्चों को लिटाने पर राज्यमंत्री ने सीएमएस से नाराजगी जताई और तुरंत अलग-अलग बेड मुहैया कराने के निर्देश दिए। गंदगी पर भी गुस्सा जताया। रात को ही राज्यमंत्री ने डीएम अनुराग पटेल को मोबाइल पर अस्पताल की अव्यवस्थाओं से अवगत कराया और सुधार करने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री के आदेशों का हवाला देते हुए सीएमएस को चेतावनी दी कि शीघ्र अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ भाजपा नेता राजनारायण द्विवेदी, दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।