फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Fire hazard in 15 private hospitals, death notice issued

15 निजी अस्पतालों में आग का खतरा, नोटिस जारी

Fri, 14 Oct 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Banda: Fire hazard in 15 private hospitals, death notice issued
बांदा। मरीजों की जान बचाने वाले निजी अस्पतालों में आग से जान जाने का खतरा मंडरा रहा है। सीएमओ ने मंडल मुख्यालय के ऐसे 15 निजी अस्पतालों और नर्सिंगहोम चिह्नित किए हैं। इन्हें एक सप्ताह में अग्निशमन की व्यवस्थाएं करके अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने शहर व कस्बों में चल रहे 15 प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंगहोम को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा है कि हाल ही में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने पत्र देकर बताया कि जांच में इन अस्पतालों में अग्निशमन (आग बुझाने की व्यवस्थाएं मानक के अनुसार नहीं मिली हैं। ऐसे में यहां पर आग लगने पर जनहानि हो सकती है।
विज्ञापन

इन अस्पतालों को दिया नोटिस
अक्षत मैटरनिटी होम, कटरा, सिटी हास्पिटल, खूंटी चौराहा, अनुराग नर्सिंगहोम, तिंदवारी रोड, रफीक नर्सिंगहोम, जिला परिषद, नंदराज हास्पिटल, चिल्ला रोड, अहाना हास्पिटल लोहिया पुल के पास, आराध्या नर्सिंग होम, चिल्लारोड को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मोबुदा हास्पिटल, चिल्ला रोड, कैलाश हास्पिटल, प्रभा सक्सेना नर्सिंगहोम, कटरा, अभिषेक हास्पिटल राजघाट रोड, एसआरएस हास्पिटल, चिल्ला रोड, भार्गव नर्सिंगहोम, कटरा, एमएमडी हास्पिटल बबेरू, बांदा मल्टीस्पेशल्टी, चिल्ला रोड भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed