फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Fatehpur won the Challenge Cup by defeating Banda by 7 wickets

Banda News: फतेहपुर ने बांदा को 7 विकेट से हराकर जीता चैलेंज कप

Sun, 04 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Banda: Fatehpur won the Challenge Cup by defeating Banda by 7 wickets
ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाते खिलाड़ी। - फोटो : BANDA
बांदा। फाइनल मैच में फतेहपुर ने आरसीबी बांदा को सात विकेट से हराकर चैलेंज कप जीत लिया। आयोजकों ने विजेता और उप विजेता टीमों के अलावा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शनिवार को राइफल क्लब में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 12 ओवर में 82 रन बनाए। बल्लेबाज जाहिर ने 44 रन बनाए। ठाकुर क्रिकेट क्लब, फतेहपुर टीम के गेंदबाज श्रेयस व अंकुर को 3-3 विकेट मिले।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए फतेहपुर टीम ने मात्र 8 ओवर में तीन विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। कप्तान गोपाल ने 37 रन बनाए। अंपायर आशु गौतम व रेहान रहे।
खेल की शुरुआत खिलाड़ियों से परिचय लेकर हुई। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी सौंपी। बेस्ट गेंदबाज, बल्लेबाज व फील्डर सहित अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ, सोनू सिंह, महेश साहिल, सादिक अली, अबरार फारुकी, शाहिद वली, बबलू श्रीवास, राजेंद्र अवस्थी, विकल्प शर्मा, आशुतोष राणा, राममिलन, राज गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed