फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Farmers' problems raised in the blocks

बांदा : ब्लॉकों में उठाईं गईं किसानों की समस्याएं

Mon, 11 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Banda: Farmers' problems raised in the blocks
Banda: Farmers' problems raised in the blocks - फोटो : BANDA
बबेरू/खप्टिहाकलां/तिंदवारी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक बबेरू ब्लॉक में हुई। क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी को पांच सूत्री ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बताया कि बुंदेलखंड में बारिश न होने से किसानों की खरीफ की बुवाई नहीं हो पा रही है। खरीफ की फसल की बुवाई का समय लगभग 10 जुलाई तक होता है। खरीफ की फसल बोने का समय समाप्त हो चुका है। किसानों के निजी नलकूपों पर लगाए जा रहे मीटरों पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। अन्ना पशुओं को गोशाला में बंद कर व्यवस्थित किया जाए। ज्ञापन देने में अवधेश सिंह पटेल, जिला महासचिव कमलनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र ङ्क्षसह, तहसील अध्यक्ष इंद्रपाल ङ्क्षसह, दिलीप, महानंद सिंह पटेल, केश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खप्टिहाकलां संवाद के मुताबिक जसपुरा ब्लॉक में अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि ब्लॉक क्षेत्र में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा इंडियन बैंक जसपुरा, आर्यावर्त जसपुरा व पैलानी में आता है। किसानों को पैसा नहीं दिया जाता। अंत्योदय राशन कार्ड का सत्यापन कराया जाए। बिंदा सिंह परिहार, मनोज द्विवेदी, लखन लाल शुक्ला, सर्वेश, प्रकाश त्रिपाठी, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

तिंदवारी में भाकियू (टिकैत) प्रदेश उपाध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी की अध्यक्षता में बैठक कर बीडीओ अमित कुमार को क्षेत्र के किसानों से जुड़ी समस्याओं का शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में बंद कराने, सरकारी बीज भंडारों में किसानों के लिए तिल, अरहर, ज्वार के बीज व समितियों में खाद उपलब्ध कराने, विद्युत कटौती बंद कराने आदि मांग शामिल हैं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिंह, राजाबाबू सिंह, शिवविजय सिंह, शिरोमणि, संजय, लखन, प्रदीप, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed