फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Electricity was falling for two hours in the night, people were disturbed, sleep was disturbed, some people spent time by walking

बांदा : रात में दो घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान, नींद हुई खराब, कुछ लोगों ने टहलकर काटा समय

Mon, 18 Jul 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Banda: Electricity was falling for two hours in the night, people were disturbed, sleep was disturbed, some people spent time by walking
बांदा। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। शहर के कई वीआईपी इलाके में तकरीबन दो घंटे तक बिजली गुल रही। उमसभरी गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग परेशान रहे। बिजली जाने से लोगों की नींद खराब हुई। लोगों टहलकर समय काटा।
विज्ञापन

चिल्ला रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन में संकट मोचन फीडर ठप हो जाने पर रविवार की आधी रात बिजली चली गई। करीब 50 हजार आबादी उमस वाली गर्मी में बिलबिला उठी। सबस्टेशन के अवर अभियंता रजनीश ने बताया कि डीएम कालोनी में रखे ट्रांसफार्मर के केबल में आग लगने से आपूर्ति ठप हुई। अन्य फाल्टों के चलते भी आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में गुल रही बिजली-
डीएम कालोनी, आवास विकास, सिविल लाइन, स्वराज कालोनी, इंदिरा नगर, जरैली कोठी, क्योटरा, कालूकुआं, बलखंडी नाका, छोटी बाजार, छावनी, अलीगंज आदि।
कितनी देर रहे बंद रहे बिजली फीडर-
- संकट मोचन फीडर : रात 10.55 बजे से 12.50 बजे तक (कुल 2 घंटे)।
- बांबेश्वर फीडर : 11.35 बजे से 12.30 बजे तक (कुल एक घंटे)।
- कालूकुआं फीडर : 10.41 बजे से 12 बजे तक (कुल 1.19 घंटे)।
- रोडवेज फीडर : 11.45 बजे से 12.15 बजे तक (कुल 30 मिनट)।
- छोटी बाजार फीडर : 11.50 बजे से 12.48 बजे तक (कुल 58 मिनट)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed