फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: mother and young man died after being crushed by a dumper

Banda Accident: डंपर से कुचलकर बड़ी मां और युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 18 Nov 2022 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Banda: mother and young man died after being crushed by a dumper
सड़क हादसे के बाद मवई बाईपास पर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : BANDA
बांदा में शहर से सटे मवई बुर्जुग बाईपास पर शुक्रवार की शाम डंपर से कुचलकर साइकिल सवार ताई और युवक की मौत हो गई। हादसा होते देख ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर डंपर में तोड़फोड़ की। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। एसपी, एसडीएम और सीओ के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव का दिनेश उर्फ बबलू प्रजापति (28) अपनी ताई बादी (55) पत्नी रामबहेरी को साइकिल पर बैठाकर बांदा आ रहा था। वे ठेकेदार के यहां मजदूरी करते थे। उन्हें मजदूरी का पैसा लेना था। मवई बाईपास स्थित चौराहे पर डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी। डंपर के नीचे आने से कुचलकर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के दुकानदार और गांव से ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को पकड़कर पीटा और डंपर में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर शहर कोतवाली और देहात कोतवाली पुलिस, सीओ अंबुजा त्रिवेदी, एसडीएम सुरभि शर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि डंपर चालक प्रमोद मौर्या निवासी आजमगढ़ को पकड़ लिया है। डंपर एक कंस्ट्रशन कंपनी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed