{"_id":"637525544629063228528ce6","slug":"banda-dm-raging-on-dirt-in-dengue-affected-areas-banda-news-knp728666531","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू प्रभावित इलाकों में गंदगी पर भड़कीं डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू प्रभावित इलाकों में गंदगी पर भड़कीं डीएम
विज्ञापन
बांदा। डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा। बुधवार को 10 और डेंगू के मरीज मिले हैं। उन्हें जिला अस्पताल और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू मरीजों के घरों के आसपास मच्छरों से निजात के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1132 मरीज इलाज कराने पहुंचे। 223 मरीज बुखार से ग्रसित पाए गए। डेंगू के लक्षण प्रतीत होने पर 28 मरीजों की एलाइजा मशीन से जांच कराई गई। इनमें 10 डेंगू पॉजिटिव मिले। पैथालॉजी के वरिष्ठ लैब टेक्निशियन रामलखन चौरसिया ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है।
नए डेंगू मरीजों में आठ शहर और दो ग्रामीण क्षेत्र के हैं। ज्यादातर युवा हैं। दो मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में बनाए गए डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनका इलाज वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. शैलेंद्र यादव की निगरानी में हो रहा है। जिला अस्पताल में फिजीशियन डॉ. हृदयेश पटेल डेंगू मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने बुधवार को मर्दन नाका, बन्योटा, कालूकुआं, तुलसी नगर, अलीगंज, कैलाशपुरी में निरोधात्मक कार्रवाई की। 212 घरों के निरीक्षण में 740 बर्तनों को देखा। इनमें सात घरों में डेंगू के लार्वा पाए गए। गृह स्वामियों को नोटिस दिया है। साथ ही बुखार से पीड़ित 38 मरीजों की मलेरिया जांच के लिए स्लाइड बनाई गई है।
डेंगू प्रभावित इलाकों में गंदगी पर भड़कीं डीएम
डीएम दीपा रंजन ने डेंगू प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। जलभराव और गंदगी पर नाराजगी जताई। प्रतिदिन सफाई और फागिंग व एंटी लार्वा दवा छिड़काव के लिए ईओ को निर्देश दिए। मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिए कि घरों में सर्वे करने वाली प्रत्येक टीम में महिला कर्मी जरूर हो।
बुधवार को डीएम ने कालूकुआं व तुलसी नगर का निरीक्षण किया।
दोनों स्थानों में सफाई ठीक नहीं मिली। सड़क पर जलभराव मिला। डीएम ने ईओ से नाराजगी जताई। मोहल्ले के बाशिंदों से बातचीत की। कहा कि घरों के आसपास सफाई रखें और बर्तनों में पानी इकट्ठा न होने दें।
डेंगू से बचाव के लिए जरूरी उपाय करें। जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिए कि हर घर का सर्वे कराया जाए। कोई भी घर बाकी न रहे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव, ईओ बीपी यादव, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार आदि शामिल रहीं।