फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Dead body of married woman found hanging

Banda News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 16 Nov 2022 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Banda: Dead body of married woman found hanging
मृतका रामभवानी - फोटो : BANDA
बांदा जिले के नरैनी में विवाहिता का शव बुधवार की दोपहर घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के समय पति किसी कार्य से घर के बाहर गया था। घर आने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के लहुरेहटा गांव में रामभवानी (28) पत्नी मथुरा पाल का शव घर के अंदर लोहे की सरिया में रस्सी के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन


पति मथुरा किसी कार्य से घर के बाहर गया था। लौटकर आने पर घर में मौजूद बच्चों अंकुर (6) व बिट्टी (4) ने बताया कि मम्मी अंदर कमरे में हैं। पति ने कमरे के बाहर बने रोशनदान से झांक कर देखा तो शव फंदे से लटका पाया। पति ने परिजनों व मोहल्लेवासियों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोडक़र शव को बाहर निकाला। पति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। रामभवानी के साथ उसकी शादी नौ वर्ष पहले मध्य प्रदेश के थाना अजयगढ़ के बरकोला गांव में हुई थी। पति का कहना है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज चल रहा था। उसके मायके पक्ष के लोग भी आ गए थे। कोतवाली एसआई शिवरतन गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed