फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Day-night Paramveer Premier League begins with colorful

Banda News: रंगारंग के साथ डे-नाइट परमवीर प्रीमियर लीग का आगाज

Sun, 25 Dec 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Banda: Day-night Paramveer Premier League begins with colorful
पुलिस लाइन में टर्फ पिच का जायजा लेते सांसद आरके पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक् - फोटो : BANDA
बांदा। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ डे-नाइट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट परमवीर प्रीमियर लीग का आगाज हो गया। इसमें पुलिस क्लब समेत 10 टीमें शिरकत कर रही हैं। प्रतियोगिता में 23 मैच खेले जाएंगे। फाइनल सात जनवरी को खेला जाएगा। टर्फ पिच पर सफेद लेदर बॉल से मैच होंगे।
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से जगमग पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित टूर्नामेंट की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित सुशासन दिवस पर हुई। सांसद आरके सिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य बृजलाल, विधायक प्रकाश द्विवेदी और डीआईजी डॉ. विपिन मिश्रा व एसपी अभिनंदन ने दीप जलाकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में डे-नाइट क्रिकेट मैच के लिए कोई ग्राउंड नहीं था। विधायक के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस परिवार ने इसके लिए उनका आभार जताया। सांसद और विधायक ने भी संबोधित किया। खेल को अनुशासन की तरह खेलने की नसीहत दी। उद्घाटन में पहला मैच मेजर ध्यान सिंह थापा डिस्ट्रायर्स व मेजर सोमनाथ शर्मा ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। इसके पूर्व स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed