फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Daughter-in-law and her parents beat father-in-law for not registree, police said death due to heart attack

बांदा: रजिस्ट्री न करने पर बहू और उसके मायके वालों ने ससुर को पीटा, पुलिस बोली हार्ट अटैक से मौत

Fri, 11 Jun 2021 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Jun 2021 09:18 PM IST
सार

जमीन की रजिस्ट्री न करने को लेकर बहू ने अपने मायके वालों के साथ बृहस्पतिवार को ससुराल में धावा बोल वृद्ध ससुर की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Banda: Daughter-in-law and her parents beat father-in-law for not registree, police said death due to heart attack
यूपी पुलिस

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा में जमीन की रजिस्ट्री न करने को लेकर बहू ने अपने मायके वालों के साथ बृहस्पतिवार को ससुराल में धावा बोल वृद्ध ससुर की पिटाई कर दी, जिससे उनकी  मौत हो गई। आरोप है कि सात बीघा जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराने के लिए बहू काफी समय से ससुर से विवाद कर रही थी।
विज्ञापन


हालांकि, बंटवारे के बाद से वह बच्चों के साथ अलग रह रही है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव की है। बृहस्पतिवार को शाम पिटाई से जख्मी रामदीन पटेल (78) की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। छत्तीसगढ़ में प्रधान आरक्षी और मृतक के पुत्र मनोज पटेल ने आरोप लगाया कि छोटे भाई की पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ घर में धावा बोल दिया।
विज्ञापन


 

पिता पर सात बीघा जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। बचाने में मृतक का भतीजा नंदकिशोर व उसकी पत्नी छेदनी भी चुटहिल हो गई। गंभीर घायल पिता ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। बताया कि छोटे भाई नवल ने वर्ष 2013 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

कुछ दिनों बाद बंटवारा कराकर भाई की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ अलग रहने लगी। पिता ने उसकी दोनों बेटियों के नाम जमीन की वसीयत कर दी थी, लेकिन आरोपी बहू रजिस्ट्री पर अड़ी थी। अक्सर झूठा फंसाने की धमकी देती थी। पारिवारिक न्यायालय में केस चल रहा है।

9 जून को तारीख भी थी। उधर, थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि झगड़ा हुआ था, लेकिन मौत हार्टअटैक से प्रतीत हो रही है। जिस्म में कोई चोट के निशान नहीं मिले। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed