{"_id":"62c5d203b220a6740260fd38","slug":"banda-core-area-of-panna-tiger-park-closed-for-90-days-banda-news-knp7062013117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : पन्ना टाइगर पार्क का कोर एरिया 90 दिनों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : पन्ना टाइगर पार्क का कोर एरिया 90 दिनों के लिए बंद
विज्ञापन
Banda: Core area of Panna Tiger Park closed for 90 days
- फोटो : BANDA
बांदा। मानसून सक्रिय होते ही पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटकों की आवाजाही रोक दी गई है। एक जुलाई से कोर एरिया के मंडला और हिनौता गेट पर ताला लगा दिया गया है। एक अक्टूबर से पर्यटकों को फिर से प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि बफर जोन (सुरक्षित जोन) में पर्यटकों को आने-जाने और घूमने की पूरी सुविधा रहेगी।
पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि हर साल मानसून आने पर 30 सितंबर तक के लिए पर्यटकों के लिए पार्क के गेट बंद कर दिए जाते हैं। एक जुलाई को पार्क के कोर एरिया के मंडला गेट और हिनौता गेट पर ताला लगा दिया गया। अकोला बफर जोन और झिना गेट मानसून में भी पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे। यहां पर्यटक पहले की तरह ही पार्क में प्रवेश कर घूम सकेंगे।
इसलिए बंद कर दिए जाते गेट
बरसात में वन्य प्राणी प्रकृति का आनंद उठाते हैं, लेकिन पर्यटकों के पहुंचने से उनके इस क्रियाकलाप व उनकी आजादी में व्यवधान होता है। इस वजह से वन क्षेत्र के मेन गेट बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रहा बाघों का कुनबा
पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में इनकी संख्या 75 है। एक वर्ष से कम उम्र के 15 शावक हैं। यहां बाघों के अलावा चीतल, हिरण, भालू, मोर, बंदर सहित अन्य वन्य प्राणी पर्यटकों को लुभाते हैं।
पर्यटकों को मिलेंगी गाड़ियां
बफर जोन पूरी तरह से सुरक्षित एरिया है। यहां पर जंगली जीव के साथ ही मौसम का भी कोई खतरा नहीं है। यहां पर पर्यटकों को घुमाने के लिए कई जिप्सी उपलब्ध हैं। हालांकि बरसात में पर्यटकों की संख्या काफी कम हो जाती है।