{"_id":"575ef4a34f1c1bc54d11b94e","slug":"banda-chitrakoot-mahadan-blood-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा-चित्रकूट में रक्त का महादान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा-चित्रकूट में रक्त का महादान आज
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर हीमोग्लोबिन परीक्षण के लिए तैयार कापर सल्फेट साल्यूशन दिखाते डॉ. एसके वाजपेयी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विश्व रक्तदाता दिवस पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित कराए जा रहे स्वैच्छिक रक्तदान कैंप में बड़ी संख्या में रक्तदान के महादानी सामने आए हैं। कैंप मंगलवार को सुबह 9 बजे शुरू होगा। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी खुद ब्लड डोनेट कर इसका उद्घाटन करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने भी शिविर के लिए विशेष तैयारियां की हैं। रक्तदान करने वालों के नाम और फोटो अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे।
विज्ञापन
शिविर में जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन के नेतृत्व में मनोज रैकवार, दिलीप गुप्ता, राहुल जैन रक्तदान करेंगे। मुक्तिधाम सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि शिवपूजन गुप्त (प्रदेश महामंत्री, युवा आईवीएफ), विनीत राजे टीटू (सचिव मुक्तिधाम, राजघाट समिति), सुरेश गुप्ता, ऋषभ गुप्ता और दिनेश जैन व अंगद प्रसाद पाल (इटवां) भी रक्तदान करेंगे। यह सब मुक्तिधाम के सदस्य हैं। भारत स्वाभिमान न्यास के सजल कुमार रेंडर और उनकी पत्नी राखी तथा मयंक महेश्वरी भी रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी के नेतृत्व में महेंद्र कछवाह, आशीष पांडेय, अतुल मोहन, सचिन अग्निहोत्री, नागेश खरे, सौरभ धुरिया, सलिल यादव, शशांक सिंह, राहुल सेन, राजू धुरिया, रजत सेठ, अभिषेक शुक्ला, अनूप सिंह, सौरभ गुप्ता, राहुल सिन्हा, मनीष शिवहरे, लव शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, प्रदीप अवस्थी, जोगेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, संजय सिंह, स्वदेश गौरव गोलू, मनीष गुप्ता, अरविंद गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, कमल सिंह, ललित विश्वकर्मा, महेश परिहार और कृष्ण प्रताप ने रक्तदान की घोषणा की है।
विज्ञापन
उधर, सीएमएस डॉ. एसएन गुप्ता और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेयी ने बताया कि विशाल रक्तदान शिविर की अध्यक्षता अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राकेश रमन करेंगे। डॉ. वाजपेयी ने बताया कि रक्तदाताओं को जांच आदि में ज्यादा समय नहीं गंवाना पड़ेगा। हीमोग्लोबिन जांच नए तरीके से होगी। इसके लिए कांच के जार में कापर सल्फेट साल्यूशन भरा जाएगा। उसमें रक्त की बूंद डालते ही रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा का पता चल जाएगा।