{"_id":"634d9ecd20996775fb4453cc","slug":"banda-by-confronting-the-accused-the-elder-saved-the-honor-of-the-younger-sister-banda-news-knp7238138184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों से भिड़कर बड़ी ने बचाई छोटी बहन की अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों से भिड़कर बड़ी ने बचाई छोटी बहन की अस्मत
विज्ञापन
बांदा। युवती ने जान की परवाह किए बिना 16 वर्षीय छोटी बहन की अस्मत बचा ली। वह छोटी बहन से दुष्कर्म की कोशिश कर रहे तीन लोगों से भिड़ गई। उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपियों ने गोली मारने के लिए तमंचा निकाल लिया, लेकिन ग्रामीणों के आने पर धमकी देते हुए भाग निकले।
पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि रविवार की दोपहर उसकी दो बेटियां खेत से चरी लेकर घर आ रही थीं। दोनों आगे-पीछे चल रहीं थी। घात लगाए गांव के एक युवक और उसके दो साथियों ने छोटी बेटी को पकड़ लिया और घसीटकर सूने स्थान पर ले गए। उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। मुंह दबाने से वह चिल्ला नहीं सकी।
आहट मिलने पर बड़ी बहन आरोपियों पर ईंट-पत्थर मारने लगी और शोर मचाने लगी। इससे खिसियाये एक आरोपी ने तमंचा तान दिया, लेकिन तभी ग्रामीण आ गए। इस पर आरोपी नाला फांदकर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने नामजद एक आरोपी सहित तीन के खिलाफ पाक्सो सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पैलानी थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।