{"_id":"63236bc1388cd83ab874f529","slug":"banda-buddha-had-come-after-flowing-into-the-canal-from-mp-banda-news-knp7183077106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : एमपी से नहर में बहकर आ गया था बुद्द्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : एमपी से नहर में बहकर आ गया था बुद्द्धा
विज्ञापन
नरैनी। केन नहर में बहकर आए युवक की पहचान हो गई है। उसकी पहचान मध्य प्रदेश के अजयगढ़ के चांदीपारा भीमा बिल्हरका निवासी बुद्धा (23) पुत्र बाबू केवट के रूप में हुई है।
बुधवार को नहर कोठी के पास अतर्रा ब्रांच नहर में युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव निकलवाकर शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर, मध्य प्रदेश के अजयगढ़ के चांदीपारा भीमा बिल्हरका निवासी बुद्धा (23) पुत्र बाबू केवट दो दिन से घर से लापता था। परिवार के लोग रिश्तेदारी आदि में खोजबीन कर रहे थे।
नहर कोठी में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर परिजन कोतवाली गए। मोबाइल पर फोटो देखकर उसकी पहचान की। बहनोई ने बताया कि उसकी पिछले साल शादी हुई थी। मजदूरी कर परिवार चलाता था। पत्नी रचना का कहना है कि नहाते समय पैर फिसलने से पानी में डूब गए होंगे। वह सात भाइयों में तीसरे नंबर का था।