फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Boat operation started, relief to one and a half lakh people, SDM gave permission after eight days of Marka accident

बांदा : नाव का संचालन शुरू, डेढ़ लाख लोगों को राहत, मरका हादसे के आठ दिन बाद एसडीएम ने अनुमति

Fri, 19 Aug 2022 04:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
Banda: Boat operation started, relief to one and a half lakh people, SDM gave permission after eight days of Marka accident
फोटो 11- खप्टिहाकलां केन नदी घाट से नाव का संचालन शुरू। संवाद
विज्ञापन

फोटो 12- केन नदी घाट पर एसडीएम पैलानी व अन्य कर्मी ग्रामीणों से वार्ता करते। संवाद
नाव का संचालन शुरू, डेढ़ लाख लोगों को राहत
मरका हादसे के आठ दिन बाद एसडीएम ने अनुमति
10 से अधिक यात्री बैठाए तो होगी कानूनी कार्रवाई
सुबह साढ़े 6 से शाम साढ़े 6 बजे तक होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/खप्टिहा कलां। मरका गांव में यमुना नदी में हादसे के आठ दिन बाद नाव का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे डेढ़ लाख लोगों को राहत मिली है। तकरीबन 150 गांवों से जुड़ी केन व यमुना नदी में इस पार से उस पार जाने के लिए एक नाव में कुल 10 यात्री यात्रा कर सकेंगे। नाव का संचालन दिन में 12 घंटे होगा। बाइक व नशेड़ियों को नाव में नहीं बैठाया जाएगा। नाव में दो बड़े-बड़े प्लास्टिक के ट्यूब भी रखे जाएंगे, जिससे अचानक यदि कोई हादसा हो तो लोगों को बचाया जा सके।
मरका घाट पर 10 अगस्त को हुए नाव हादसे के बाद जिलेभर में नाव संचालन पर पाबंदी लगा दी गई थी। इससे जिले के करीब 12 घाटों पर नाव का संचालन बंद हो गया था। शुक्रवार को एसडीएम पैलानी लाल सिंह यादव ने केन नदी घाट पहुंचकर प्रधान मैना देवी को बुलाया। वहां नाव संचालन की शर्तें रखी गईं। स्थानीय रिपोर्टिंग चौकी की ओर से तैयार शर्तों को ग्रामीणों के समक्ष रखा गया। कहा गया कि तेज लहरों के दौरान नाव का संचालन बंद रहेगा। सुबह साढ़े 6 से शाम साढ़े 6 बजे तक ही नाव चलेगी। प्रशासनिक शर्तों पर अमल न किए जाने पर नाविक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस बीच-बीच में मौके पर जांच भी करेगी। नाव का संचालन बंद होने पर नाविक नाव में रखा जरूरी सामान पतवार आदि अपने घर ले जाएगा। ताकि नाव का दूसरे लोग दुरुपयोग न कर सकें।
विज्ञापन

एसडीएम ने नाव घाट पर दो सिपाहियों की ड्यूटी भी लगा दी हैं। उधर, स्थानीय लेखपालों को भी निर्देशित किया गया है कि इस पार से उस पार आने-जाने वालों की सूची तैयार करें। प्रत्येक चार घंटे में निगरानी भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 03 औदहा गांव में यमुना में आई बाढ़ से नदी पर बना पुल डूबा
पुल के ऊपर से बह रहा पानी, औदहा का मुख्य मार्ग बाधित
कमासिन। बारिश का पानी छोड़ने से अचानक यमुना नदी में बाढ़ आ गई है। इससे औदहा गांव का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। कमासिन आने जाने वाली सड़क में नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे आवागमन बाधित है। इसके चलते इस मार्ग से गोंडा, चर्का, अरवारी व मरका सहित अन्यान्य गांवों को आने जाने वाले राहगीरों की परेशानियां बढ़ गई हैं। अब ग्रामीणों को खेरा, बीरा, मुसींवा, पछौहा सहित अन्य गांव जाने के लिए 20 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। औदहा गांव के दिनेश सिंह, राजा भैया, उमाशंकर दुबे, कल्लू दुबे आदि ने बताया कि ज्यादातर खेती नदी पार होने से कृषि कार्यों के लिए दिन में कई बार नदी पार कर आना जाना पड़ता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed