फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Bike driver killed in collision with Bolero, two injured

Banda News: बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दो घायल

Wed, 30 Nov 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Banda: Bike driver killed in collision with Bolero, two injured
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और पीछे बैठे दो साथी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। युवक महोबा जिले का निवासी था।
विज्ञापन

महोबा जिले में खन्ना थाना क्षेत्र के पचपहरा गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ कमलू (25) पुत्र ओम प्रकाश यादव मंगलवार की रात दो साथियों भूरा पाल (26) और छिद्दू सिंह (32) के साथ बाइक से बांदा आए थे। बांदा से देर रात गांव लौटते समय मटौंध कस्बे में दुकान पर रुककर चाय पी।
विज्ञापन

इसके बाद झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे से होकर गांव के लिए निकले। रास्ते में पचपहरा से कुछ दूर पहले महोबा की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर से बाइक चला रहे वीरेंद्र, भूरा और छिद्दू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। हादसे की सूचना पर पहुंची मटौंध पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। भूरा व छिद्दू को कानपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। अज्ञात बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।

पोस्टमार्टम हाउस में छोटे भाई अभिषेक यादव ने बताया कि वीरेंद्र सूरत (गुजरात) में रहकर मजदूरी करता था। उसकी छह माह पूर्व 14 मई को मुस्कुरा गांव की मंजू के साथ शादी हुई थी। घर में एक छोटी बहन है। पिता भी मजदूरी करते हैं। पिता के नाम आठ बीघा जमीन है। अभिषेक राजकीय इंटर कॉलेज मटौंध में कक्षा 11 का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed