{"_id":"57e9678b4f1c1b0b70573f7d","slug":"banda-beat-the-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा ने उन्नाव को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा ने उन्नाव को हराया
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव के खिलाड़ियों से परिचय लेते क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। वनडे क्रिकेट सीरीज का पहला मैच मेजबान बांदा की स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने मेहमान उन्नाव की टीम को 12 रन से हराकर जीत लिया। इसी के साथ बांदा टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली। ‘मैन आफ द मैच’ मनोज घोषित हुए।
विज्ञापन
सोमवार को स्टेडियम में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 110 रन बनाए। बल्लेबाज मनोज ने 27, सलमान हाशमी ने 23 व सुदीप पांडेय ने 20 रन बनाए।
विज्ञापन
उन्नाव के गेंदबाज महेंद्र ने 5 व अर्पित कुशवाहा 3 विकेट लिए। उन्नाव टीम के ओपनरों ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन विकेट पर ज्यादा टिक नहीं सके। पूरी टीम 99 रनों पर आउट हो गई। अर्पित ने 22, दीपू ने 19 व शिशिर ने 16 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम टीम के कप्तान मोहित सेन ने एक और अभिषेक तोमर, सुदीप पांडेय, विशाल व आलोक ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
मैच का उद्घाटन जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह और बांदा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने की रस्म के साथ किया। कोच जितेंद्र यादव (बांदा) व शिव प्रताप (उन्नाव) समेत दीपक चौहान, दयाशंकर चौहान, सैय्यद मोहम्मद, विनोद समेत हाकी कोच जावेद अली आदि मौजूद रहे। मंगलवार को सुबह 8 बजे सीरीज का दूसरा मैच होगा।