{"_id":"640e190a01e9d5e4270dc150","slug":"banda-banda-news-notice-lucknow-banda-news-c-12-1-119742-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारी लखनऊ तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारी लखनऊ तलब
Sun, 12 Mar 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
बांदा। सूचना न देेने पर आयोग ने सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) कमासिन व ग्राम पंचायत अधिकारी पछौंहा (कमासिन) को नोटिस जारी कर 14 मार्च को लखनऊ तलब किया है।
जन सूचना कानून का पालन न होने का जवाब मांगा गया है। आरटीआई कार्यकर्ता व बुंदेलखंड आजाद सेना के अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने दोनों अधिकारियों से 2021 में प्रशासक कार्यकाल में कराए गए कार्यों व चार मार्च 2022 को ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों से संबंधित जानकारी मांगी थी। लेकिन सूचना नहीं दी गई। इस पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग में अपील की। राज्य सूचना आयोग ने सूचना न देने पर दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर तलब कर लिया।