{"_id":"640e208bcb1f373e02082e74","slug":"banda-banda-news-crime-maut-banda-news-c-12-1-119384-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आग से झुलसे ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आग से झुलसे ई-रिक्शा चालक की मौत
Mon, 13 Mar 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
बांदा। नशे की हालत में आग से झुलसे ई-रिक्शा चालक की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुआं निवासी महेंद्र राजपूत (30) ने शनिवार को दोपहर घर में नशे की हालत में पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। घटना के समय मां उसे खाना परोस कर पानी लेने चली गई थी। इस बीच महेंद्र ने बोतल में रखे पेट्रोल को अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली। पिता मनोज राजपूत ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने देर रात कानपुर रेफर कर दिया। जिससे उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर और बिजली का काम करके जीविका चलाता था। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पेट्रोल डालने से आग लगी थी।