फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Banda city teams winner in boys and girls category

Banda News: बालक व बालिका वर्ग में बांदा शहर की टीमें विजेता

Wed, 30 Nov 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Banda: Banda city teams winner in boys and girls category
फोटो- 30 बीएनडीपी-20 - फोटो : BANDA
अतर्रा। अतर्रा के भागवत प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय में बुधवार को बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सूरज पाल सिंह रहे। भागवत प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय के वित्त नियंत्रक शिवशरन सिंह कुशवाहा की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बुंदेलखंड डिग्री कालेज झांसी, ब्रम्हा नंद पीजी कॉलेज हमीरपुर, डीए बी कालेज उरई, राजदेवी डिग्री कालेज बांदा, भागवत प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय अतर्रा समेत कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें कबड्डी प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में सर्वाधिक अंक पं. जेएन कालेज बांदा ने हासिल कर विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच के कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर राष्ट्रीय प्रति स्पर्धा में जगह बनाई। बीयू कैम्पस झांसी की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा ने एकलव्य महाविद्यालय को पराजित कर राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed