{"_id":"633f2102648cdc65b44e44a9","slug":"banda-ban-on-dj-and-fireworks-in-procession-mohammadi-banda-news-knp7219210111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूसे मोहम्मदी में डीजे और आतिशबाजी पर रोक-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूसे मोहम्मदी में डीजे और आतिशबाजी पर रोक-1
विज्ञापन
फोटो 06 बीएनडीपी 11- कमेटी सदर मेराज मसूदी अकील मियां। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। नौ अक्तूबर को निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी में डीजे, आतिशबाजी, म्यूजिकल सीडी पर रोक रहेगी। सड़क पर कोई स्टेज आदि भी नहीं लगेगा। पूर्व संध्या यानी आठ अक्तूबर की शाम से जश्ने चिरागा में बिजली आदि की सजावट होगी।
ये गाइड लाइन 12 रबि अव्वल मरकजी कमेटी (केंद्रीय समिति) ने बैठक में लिए गए फैसलों के बाद जारी की है। मरकजी कमेटी सदर मेराज मसूदी अकील मियां ने बताया कि जुलूस परंपरा के मुताबिक दिन में ढाई बजे सरवर साहब की मस्जिद कालवनगंज से रवाना होगा। निर्धारित रूट से गुजरता हुआ जुलूस रात 10 बजे अलीगंज पुलिस चौकी चौराहा पर सलाम के साथ खत्म होगा।
बताया कि पूरे समय जुलूस में कोई डीजे, म्यूजिक सीडी नहीं बजेगी। न पटाखे छूटेंगे। सिर्फ नात शरीफ गूजेंगी। जुलूस के रास्तों में कहीं भी सीलिंग ऊपरी सजावट नहीं की जाएगी, जिससे हरे ऊंचे परचमों में रुकावट न आए। जुलूस में कोई भी मोहल्ला कमेटी किसी अराजक तत्व या नशेड़ी को न शामिल रहे।
विज्ञापन
सभी लोग बावजू अदब से शरीक हों। नारेबाजी नहीं करें। जुलूस समापन पर राइफल क्लब ग्राउंड में पिछले सालों होती रही आतिशबाजी अबकी नहीं होगी। जुलूस पूरी तरह धार्मिक रहेगा। कहा कि जुलूस के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस व अफसरों के वाहनों को रास्ता दें।
इन रास्तों से गुजरेगा जुलूसे मोहम्मदी
सरवर साहब की मस्जिद से छिपटहरी, मर्दननाका, कुंजरहटी, मनोहरी गंज, शंकर गुरु चौराहा, सब्जी मंडी, छावनी, मयूर टाकीज रोड, गूलरनाका, जामा मस्जिद, गोल कोठी के सामने वाली रोड से सट्टन चौराहा, रब्बानिया मदरसा, खूंटी चौराहा, अलीगंज, ईदगाह चौराहा।