{"_id":"625810feb0689131f236ba58","slug":"banda-backward-most-wheat-purchase-in-hamirpur-banda-news-knp691097557","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा पिछड़ा, हमीरपुर में सर्वाधिक गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा पिछड़ा, हमीरपुर में सर्वाधिक गेहूं खरीद
विज्ञापन
Banda backward, most wheat purchase in Hamirpur
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। 10 दिन तक सन्नाटे में रहे सरकारी खरीद केंद्रों में अब गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। चित्रकूटधाम मंडल में 219 किसानों ने 1155 मीट्रिक टन गेहूं बेचा है। सबसे कम बांदा और सबसे ज्यादा गेहूं खरीद हमीरपुर में हुई है।
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद पहली अप्रैल से शुरू कर दी गई थी। लेकिन यहां देर से गेहूं की फसल तैयार होने के कारण 10 दिन तक खरीद केंद्र सन्नाटे में रहे। 11 अप्रैल को इसकी शुरूआत जनपद बांदा के मंडी समिति स्थित यूपी सहकारी संघ के खरीद केंद्र से हुई। इसके बाद अन्य जनपदों में खरीद का सिलसिला शुरू हुआ। पिछले तीन दिनों में चित्रकूट धाम मंडल जनपद बांदा में 14 किसानों का 85.05 मीट्रिक टन, हमीरपुर में 118 किसानों का 691.25 मीट्रिक टन, महोबा में 58 किसानों का 247.55 मीट्रिक टन व चित्रकूट में 29 किसानों का 131 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। बांदा के क्रय केंद्रों में 17.14 लाख, हमीरपुर में 139.29 लाख, महोबा में 49.88 लाख, चित्रकूट में 26.58 लाख रुपये बकाया है। किसी किसान को फिलहाल गेहूं की कीमत नहीं मिली है।
मंडल में जनपदवार खरीद लक्ष्य और खरीद (एमटी में)
----------------------------------------
जिला लक्ष्य गेहूं
बांदा 72000 85.05
हमीरपुर 62000 691.25
महोबा 38000 247.55
चित्रकूट 32000 131.90
-------------------------------------
योग- 2,4000 1155.75
-------------------------------------
वर्जन-
देर से सही गेहूं की आमद शुरू हो गई है। तीन दिन में लगभग 1200 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। दिन-ब-दिन किसानों की आमद में तेजी आएगी। किसानों का भुगतान जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
- संजीव कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक, चित्रकूट धाम मंडल, बांदा