फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: BA seats full in two colleges, vacant in BSC

बांदा : दो कॉलेजों में बीए की सीटें फुल, बीएससी में खाली

Tue, 04 Oct 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Banda: BA seats full in two colleges, vacant in BSC
Banda: BA seats full in two colleges, vacant in BSC - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध शहर के दो प्रतिष्ठित महाविद्यालयों पंडित जेएन डिग्री कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की सीटें फुल हो गई हैं। इनमें बीएससी प्रथम वर्ष में ही सीटें रिक्त हैं। परास्नातक में भी अर्थशास्त्र और उर्दू में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

इस सत्र में महाविद्यालयों में दाखिले के लिए मारामारी रही। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गईं चार मेरिट सूची में 71 प्रतिशत तक अंक लाने वाले छात्रों के प्रवेश लिए गए। यहां पहले बीए प्रथम वर्ष में 600 सीटें थीं। बाद में 200 और सीटें बढ़ने पर 800 सीटें हो गईं। 30 सितंबर तक सभी सीटें फुल हो गईं।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में पहले 420 सीटें थीं। 140 सीटें बढ़ने पर यहां 560 सीटें हो गईं, लेकिन यहां भी सभी सीटें फुल हो गईं। बीएससी प्रथम वर्ष में पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में 240 सीटें थीं, बाद में 80 सीटें और बढ़ीं। यहां की 320 सीटों में अभी 48 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में परास्नातक के छह विषयों में सिर्फ अर्थशास्त्र में 12 सीटें रिक्त हैं। सभी विषयों में 60-60 सीट थीं, जो फुल हो चुकी हैं। इसी तरह राजकीय महिला महाविद्यालय में सिर्फ उर्दू विषय में 25 सीटें रिक्त हैं। राजा देवी डिग्री कॉलेज में सिर्फ समाजशास्त्र की सीटें फुल हुई हैं। शेष विषय हिंदी में 30, इतिहास में 15, गृह विज्ञान में 20, शिक्षा शास्त्र में 28 सीट रिक्त हैं।
राजा देवी में बीए की 125 सीटें खाली, राजीव गांधी में फुल
राजा देवी डिग्री कॉलेज में शुरू से ही खुला प्रवेश हुआ। यहां बीए प्रथम वर्ष में 560 सीटें हैं। अभी 125 सीटें रिक्त हैं। बीएससी में 160 सीट हैं। इसमें 17 सीटें खाली हैं। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में सभी 420 सीटें फुल हो चुकी हैं। सीट बढ़ाने के लिए प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखा है। यहां बी. कॉम प्रथम वर्ष में 160 सीटों में 35 सीटें खाली हैं।
बीएससी और एमए अर्थशास्त्र में सीटें रिक्त हैं। इनमें जो भी छात्र-छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन विश्वविद्यालय में करा चुके हैं, वे प्रवेश ले सकते हैं। ऐसे छात्र-छात्राएं केंद्रीय प्रवेश समिति से संपर्क कर प्रवेश ले लें। शेष सभी सीटों पर प्रवेश बंद हो चुका है। -डॉ. केएस कुशवाहा, प्राचार्य पंडित जेएन डिग्री कॉलेज, बांदा।

वर्जन...
बीएससी और एमए उर्दू में सीट रिक्त हैं। शेष सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। इनमें अगर किसी छात्रा को प्रवेश लेना हो तो वह प्रवेश ले सकतीं हैं। -डॉ. दीपाली गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, बांदा।
मुशर्रफ खां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed