{"_id":"632218183fbe6921a46727a5","slug":"banda-apna-dal-s-will-contest-the-civic-polls-alone-if-the-talks-with-the-ally-are-not-done-banda-news-knp7181341172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : सहयोगी दल से बात न बनीं तो अकेले निकाय चुनाव लड़ेगी अपना दल-एस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : सहयोगी दल से बात न बनीं तो अकेले निकाय चुनाव लड़ेगी अपना दल-एस
विज्ञापन
Banda: Apna Dal-S will contest the civic polls alone if the talks with the ally are not done
- फोटो : BANDA
बांदा। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सहयोगी दल के नेताओं के साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ने की बात चल रही है। अगर बात नहीं बनीं तो पंचायत चुनावों की तरह निकाय चुनाव में भी पार्टी अकेले दम पर मैदान में उतरेगी। उन्होंने ये बातें बुधवार को शहर के निजामी पैलेस में आयोजित सदस्यता अभियान समारोह में कही।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंचायत और निकाय के चुनाव लोकल बॉडी के चुनाव होते हैं, ऐसे में यदि अकेले या फिर किसी पार्टी के साथ रहने पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता ऊर्जावान हैं। लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। निकाय चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा।
उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) में अपना पन है। इस भाव के साथ पार्टी में शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं को आभास कराइये। इससे पार्टी और मजबूत होगी। अनुप्रिया ने कहा कि 2024 के लिए हमें 24 घंटे काम करने की जरूरत है। प्रदेश में एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर सौ से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो सितंबर को प्रतापगढ़ में सदस्यता अभियान के शुभारंभ के बाद प्रदेश के सभी 18 मंडलों में सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने गरीबों, वंचितों, पिछड़ों व किसानों के हक के लिए आजीवन संघर्ष किया। उसी रास्ते पर पार्टी चल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम नरेश पटेल तथा संचालन राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह पटेल ने किया।